
कोंच-उरई । नगर के समाजसेवी पूर्व बार संघ उपाध्यक्ष सुनील लोहिया ने प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर उन्हें कोंच से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन कराने के लिये ज्ञापन दिया है। मंत्री ने भी उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है। लोहिया की मांगों का क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी समर्थन करते हुये यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिये इन बसों को चलाये जाने की बकालत की है।
सुनील लोहिया ने राज्यमंत्री से मांग की है कोंच से औरैया वाया जालौन, कोंच से चित्रकूट वाया उरई राठ महोबा, कोंच से मऊरानीपुर वाया एरच गुरसरांय बसें चलाये जाने की कहती जरूरत है क्योंकि इन रूटों पर बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा कोंच से झांसी के बीच चल रहीं खटारा बसों के स्थान पर नई बसें चलाईं जायें। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी बताये गये रूटों पर बसों का संचालन कराया जाना अपरिहार्य बताते हुये अपनी ओर से भी मंत्री को पत्र लिखा है। लोहिया ने लोनिवि के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी पत्र लिख कर सड़कों के बंद पड़े निर्माण को पुन: चालू कराने की मांग की है।






Leave a comment