उरई /खाद्यान्न सामग्री समय मानक के अनुरूप जन सामान्य में वितरित हो। खाद्य सामग्री के वितरण में किसी तरह की कमी यदि किसी कोटेदार के स्तर अथवा विभागीय स्तर से पायी जायेगी तो उसे कतई बख्क्षा नहीं जायेगा कोटेदार के खिलाफ एफ0आई0आर0 कराकर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा विभागी स्तर पर शिथिलता अथवा कमी जाये जाने पर सख्त व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने खाद्य वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रथम स्टेज पर खाद्यान्न के ब्लॉक स्तरीय गोदामों पर पहुंचने के सत्यापन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।
जिलाधिकारी  ने निर्देश दिये कि सत्यापन हेतु दो अधिकारियों की संयुक्त टीम बना दी जाये। उरई नगर हेतु उप जिलाधिकारी उरई व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उरई तहसील जालौन हेतु उप जिलाधिकारी जालौन व बाल विकास परियोजना अधिकारी, जालौन, कालपी तहसील हेतु उप जिलाधिकारी कालपी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी महेबा तथा माधौगढ़ हेतु उप जिलाधिकारी माधौगढ़ व खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगढ़ तहसील कोंच हेत उप जिलाधिकारी कोंच व विकास परियोजना अधिकारी, कोंच को सत्यापन हेतु अधिकृत किया। समस्त उप जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सुुनिश्चित किया जाये कि माह की 01 व 04 तारीख को सत्यापन करते हुए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थित में नियत कैम्प तिथि में वितरण करायेंगे।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारियों सहित जिला पूर्ति अधिकारी सहित पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।

Leave a comment