
उरई । कोतवाली क्षेत्र में चिल्ली के पास गत शाम वाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर 31 हजार रुपये की लूट कर ली ।
मोहल्ला राजेन्द्र नगर में तुलसीधाम के पीछे रहने वाले दिलीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि गत 26 तारीख की शाम गुरसराय से वह रिश्तेदारी से हो कर लौट रहा था । चिल्ली और बडेरा गाँव के बीच रास्ते में दो मोटर साइकिलों पर सवार 5 बदमाशों ने उसे घेर कर रोक लिया और तमंचा लगा कर उससे 31 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया । फीहाल पुलिस ने जाँच की बात कह कर प्रार्थना पत्र पेंडिंग में डाल दिया है ।






Leave a comment