
उरई । साइंस ऑलंपियाड में विनायक एकेडमी के छात्रों ने धूम मचा दी । 9वीं , 10वीं ,11वीं और 12 वीं में सिटी रैंक फर्स्ट , सेकंड और थर्ड तीनों ही पोजीशन में विनायक के छात्रों का परचम लहराया । इन छात्रों की तैयारी सेवी आइआइटी एकेडमी में हुई थी जिससे इस एकेडमी की शोहरत का आसमान बुलंदी पर पहुँच गया है ।
नाइन्थ में ओलिंपियाड टोपर सिद्धांत खरे गणित और प्रथम चतुर्वेदी साइंस रहे । इसी तरह टेंथ में ऋतिक साइंस और राघव गणित , इलेविन्थ में आयुषी पाण्डेय मैथ टोपर रहे जबकि ट्वेलथ में चेत्यानन्द मैथ ने सिटी रॅंक फर्स्ट पर कब्जा करके विनायक और सेवी आइ आइ टी एकेडमी के झंडे गाड़ दिये ।
सम्मान समारोह में उक्त छात्रों ने कहा कि सेवी एकेडमी जालौन जिले का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है । इसके टीचर आला दर्जे की योग्यता रखते हैं और निष्ठावान हैं । विनायक एकेडमी के प्रधानाचार्य दिव्येंदु त्रिपाठी ने भी सेवी की तारीफ की । उन्होने सलाह दी कि अभिभावक अपने छात्र को सेवी में नाइन्थ से ही तैयारी कराएं ताकि ऊँची रेंक के साथ उनका देश के सबसे बड़े संस्थानों में एडमीशन हो सके ।
सेवी आइ आइ टी एकेडमी के चेयरमैन जे पी सर , विनायक एकेडमी के प्रबंधक दीपक गुप्ता , शैलेन्द्र गुप्ता और राजकुमार सर ने उक्त छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।






Leave a comment