उरई | ढर्रा न बदल पाने से जिले अधिकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है । नए जिलाधिकारी ने बेपटरी हो चुकी व्यवस्था को कायदे में लाने के लिए सख़्ती से अधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिये हैं । शुक्रवार को उन्होने लापरवाही को ले कर  डी एफ़ ओ सहित तीन वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन रोक कर खलबली मचा दी । उन्होंने चेतावनी दी है कि अधिकारी अपनी कार्य शैली में बदलाव लाएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने की अधिकतम अवधि एक सप्ताह शासन से निर्धारित की गई है लेकिन इसमें लापरवाही की जा रही है। एसडीएम कोंच और तहसीलदार उरई ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अधिकारी तहसील दिवस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई अधिकारियों की शिकायतें काफी समय से लंबित हैं। डीएफओ की 2, लीड बैंक महाप्रबंधक की 4 और इलाहाबाद बैंक डकोर शाखा से संबंधित 1 शिकायत है। इनके निस्तारण में लापरवाही की गई है। डीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Leave a comment