उरई । मोहल्ला राजेन्द्र नगर में विवाहिता ने आग लगा कर आत्म हत्या कर ली । जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की है । मृतिका के मायके वालों को खबर पहुँचा दी गई है । आगे की कारवाई के लिए उनके आने का इंतज़ार किया जा रहा है ।

 

मोहल्ला राजेन्द्र नगर में सरस्वती शिशु मंदिर के सामने सुनील गुप्ता की पत्नी मनीषा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर आत्मदाह करके जान दे दी । आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल गाड़ी को बुलाना पड़ा । कोतवाली पुलिस को मौका मुआयना में गेस सिलेंडर और चूल्हा बाथरूम  के अंदर मिला ।

Leave a comment