उरई
।मिशन पे बैक टू सोसायटी व डॉ अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता” परीक्षा के संयोजक मण्डल की बैठक बैंक कॉलोनी पार्क राजेंद्रनगर में हुई।
बैठक में गत 16 अप्रैल को आयोजित डॉ आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा की समीक्षा की गई व शीघ्र ही उत्तर पत्रकों का मूल्यांकन कर 10 मई तक परीक्षा परिणाम जारी करने पर विचार किया गया ।
इसके साथ ही “मिशन पे बैक टू सोसायटी” के स्वरूप व उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की ।
इसके अनुसार वे सभी कर्मठ साथीगण जो 3T-(टाइम,टेलेंट ,ट्रेजरी)देकर सहयोग करेंगे वे सभी सोसायटी के संयोजक होंगें। उनके सहयोग के आधार पर उन्हें बुद्धमित्र,धम्ममित्र व संघमित्र की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
जबकि सभी वरिष्ठ सहयोगी साथियों को सरंक्षक /मार्गदर्शक मनोनीत किया जाएगा।
सोसायटी का प्राथमिक उद्देश्य अनुसूचित जाति के विधवा,दिव्यांग,अतिनिर्धन माता-पिता के असहाय,निराश्रित तथा मेधावी छात्रों को प्रतियोगी /प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग व कांउन्सलिंग देना है।
प्रथम चरण में नवोदय विद्यालय,विद्याज्ञान स्कूल,सैनिक स्कूल आदि की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग देना प्रस्तावित है।
इसके बाद द्वितीय चरण में एसएससी,रेलवे,बैंकिंग आदि प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की भी निःशुल्क कोचिंग/कांउसिलिंग शुरू की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से सुंदर सिंह शास्त्री,के के शिरोमणि,डॉ जी सुमन,महेंद्रपाल सिंह,प्रवेन्द्रपाल सिंह,मिस्टर सिंह,डॉ प्रदीप कुमार गौतम,रामप्रकाश गौतम,अखिलेश श्रीवास,श्रद्धानंद वर्मा,कृष्णबाबू,ब्रजेश गौतम ,पुनीत भारती व बसपा जिलाध्यक्ष ई0 शैलेन्द्र शिरोमणि सहित कई सहयोगी साथी उपस्थित रहे।






Leave a comment