उरई । जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा और महिला मंगल दलों का गठन कर उनका पंजीकरण कराया जायेगा ।

जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने  ग्रामीण युवाओं को रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर करने के लिए युवा और महिला मंगल दलों का मजबूती से गठन करने का निश्चय किया है । इसके तहत एक महीने के अंदर हर गाँव में इनका नए सिरे से गठन कर सहायक पंजीयक समितियाँ झांसी के यहाँ रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा ।

Leave a comment