कोंच-उरई।
सीओ कोंच नवीनकुमार नायक ने शुक्रवार को कोतवाली का मुआयना किया। दरअसल सीओ का यह मुआयना कल एसपी के होने बाले मुआयने के परिप्रेक्ष्य में माना जा रहा है। एसपी के दो मुआयने निरस्त हो जाने के बाद कल फिर से उनके आने की तिथि तय की गई है। सीओ ने सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, इसके बाद उन्होंने अभिलेखों पर नजर डाली जहां उन्हें सब कुछ ठीक ठाक नजर आया। असलहों का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने सिपाहियों से शस्त्र चलवाये भी। इस दौरान केोतवाल देवेन्द्रकुमार द्विवेदी, एसएसआई अजयकुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a comment