उरई । तहसील दिवस  के लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में ढिलाई को ले कर डी एम ने 7 अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया और स्पष्टीकरण देने के लिए उनको एक सप्ताह का समय दिया है ।

इन अधिकारियों में एस पी ओझा अधिशाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग तृतीय , डी डी सिंह अधिशाशी अधिकारी नगर पंचायत रामपुरा , मनोज कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी रामपुरा ,सुनील तिवारी एस ओ रेंढर, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आर के माधौगढ़ ,आर के शुक्ला मुख्य प्रबंधक पावर ग्रिड कार्पोरेशन शामिल हैं\

Leave a comment