उरई । बाइक चालक का संतुलन बिगड जाने से वह पेड़ से टकरा गया जिसके बाद अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
जगम्मनपुर निबासी गुडडन परिहार (30 बर्ष) जालौन से हरदोई जा रहे थे। छानी के आगे अचानक उनका संतुलन बिगड गया और वे एक पेड से जा टकराये। इसके चलते उनके सिर में गम्भीर चोटे लगीं । अचानक गश्त पर निकले जालौन कोतवाली के एसएसआई ब्रजनेश यादब तथा रामकृष्ण ने सडक पर बाइक पडी देखी तो उन्होने वहाँ रूक कर देखा और गुददन को उठा कर अस्पताल पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।






Leave a comment