कोंच-उरई । शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर विप्र समुदाय ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर ब्राह्मण एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में जगह जगह परशुराम भगवान की आरती उतारी गई और विप्र समाज के अलावा भी लोगों ने उनका तिलक किया। इस दौरान ब्राह्मïण एकता जिंदाबाद के नारे लगाये गये, यात्रा मार्ग में जगह जगह लोगों ने जलपान की व्यवस्था भी की थी। अंत में ब्राह्मïण महासभा परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित गोष्ठी में समाज के बुजुर्गों और युवाओं नेे संदेश दिया कि ब्राह्मïणेत्तर गतिविधियों को तिलांजलि देकर संस्कारित जीवन जियें ताकि विप्र समाज के आहत गौरव को पुन: प्रतिष्ठापित किया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञज्ञन विशारद सीरौठिया ने कहा कि विप्र बंधु अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनमें ब्राह्मïणोचित संस्कार डालने पर जोर दें। इससे पूर्व मंदिर में जमदग्नेय का अभिषेक किया गया और हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

समाज को दिशा देने बाले विप्र समुदाय ने परशुराम जन्मोत्सव को भव्यता के साथ मनाया। शुक्रवार को विप्र समुदाय ने अपनी उपजातीय संकीर्णताओं से ऊपर उठ कर एकसूत्र में बंध कर भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली। रामकुंड से शोभा यात्रा की शुरूआत भगवान परशुराम की स्तुति और स्वस्तिवाचन से हुई। बैंडबाजों और डीजे की धुनों के बीच युवा नारेबाजी करते हुये चल रहे थे। मारकंडेयश्वर तिराहा पर चैनू अग्रवाल, एसआरपी इंटर कॉलेज के पास भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, क्रय विक्रय समिति पर समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी की अगुवाई में समिति के सदस्यों और कर्मचारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया एवं लोगों का मुंह मीठा कराया। कमला नेहरू स्कूल पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि की ओर से जल पान की व्यवस्था की गई थी। चंदकुआं, स्टेट बैंक, सेंवढा कुआं, तहसील पावर हाउस होती हुई शोभायात्रा बजरिया स्थित ब्राह्मïण महासभा परिसर पहुंची जहां महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत की अध्यक्षता, विज्ञान विशारद सीरौठिया के मुख्य आतिथ्य, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विनोद अग्हिोत्री, सनाढ्य सभा के अध्यक्ष मनोज दूरवार, विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार, कोतवाल देवेन्द्र द्विवेदी के बिशिष्टï आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन रमेश तिवारी ने किया, आभार महासभा महामंत्री अनुरुद्घ मिश्रा ने जताया। वक्ताओं संजय रावत, सतीश रिछारिया, सुनीलकांत तिवारी, राकेश तिवारी, प्रभूदयाल गौतम, विनोद पाठक विरगुवां, सुरेश द्विवेदी डीहा, आनंद द्विवेदी, ओपी कौशिक आदि ने भगवान परशुराम के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जमदग्नेय परशुराम ने दुष्टïों का नाश करने के लिये शस्त्र उठाया न कि लोगों को आतंकित करने के लिये। उनका कृतित्व हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि अत्याचार और अनाचार का डटकर सामना करो और अपना गौरव व मान सम्मान बनाये रखने के लिये एकजुट होकर काम करो। संचालन अनुरुद्घ मिश्रा ने किया। इस दौरान अवधेश दीक्षित, सनाढ्य सभा के मंत्री डॉ. मृदुल दांतरे, राजेन्द्र भारद्वाज, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, सूर्यदीप सोनी, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र बबेले, उज्ज्वल तिवारी, ऋषभ सीरौठिया, अखिलेश बबेले, अमरेन्द्र दुवे, अभिषेक रिछारिया, बिष्णुकांत शास्त्री, दिनेश दुवे, मोंटी उपाध्याय, पवन गौतम, लला दुवे, ओमप्रकाश उदैनिया, रवि गौतम, सौरभ मिश्रा, शिवांग दुवे, आनंद शर्मा, छिटकुल महाराज, अखिलेश दुवे, सुधीर दुवे, विनोद पाराशर, नंदू तिवारी, कुलदीप दुवे, भगतसिंह मिश्रा, बंटे रावत, देवेन्द्र कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओं के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी शामिल रहे।

Leave a comment