
कोंच-उरई। तहसील सभागार में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के उचित दर विक्रेताओं की बैठक लेते हुये एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने कहा कि सभी कोटेदारों को राशन कार्डों को मुखिया सहित परिवार के सभी सदस्यों के आधार से लिंक कराना है। पात्र गृहस्थियों में अपात्रों की भरमार के चलते वास्तविक पात्रों को खाद्य सुरक्षा कानून का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोटेदारों के अलावा नागरिकों को भी इंगित करते हुये उन्होंने कहा कि अपात्रों के बारे में उन्हें गोपनीय तरीके से अपात्रों के बारे में जानकरी उपलब्ध करायें ताकि उन्हें हटा कर पात्रों को सूची से जोड़ा जा सके। इस महीने का राशन नहीं लेने बाले उपभोक्ता को अगले महीने देना सुनिश्चित करें कोटेदार।
एसडीएम ने कहा कि राशन वितरण की व्यवस्था सही रखें ताकि गरीबों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने समयबद्घ तरीके से दुकान खोलने और सामग्री की पूरी मात्रा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुये कहा कि दुकान के बाहर बोर्ड लगायें और रेट सूची भी लगायें। अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थियों की सूची दीवार पर पेंट करायें। अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किग्रा गेहूं व 15 किग्रा चावल तथा पात्र गृहस्थियों के कार्ड धारकों को 3 किग्रा गेहूं व 2 किग्रा चावल प्रति यूनिट के हिसाब से वितरित करना सुनिश्चित करें। गेहूं की दर 2 रुपये तथा चावल की दर 3 रुपये प्रति किग्रा से अधिक लेने बाले कोटेदार के विरुद्घ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने राशन कार्डों को आधार से लिंग कराने के भी निर्देश दिये। इस दौरान एआरओ अखिलेशकुमार सरोज, आपूर्ति लिपिक चंद्रशेखर, सतीश छावला, महेन्द्र राठौर, लल्लूराम धनौरा, वीरेन्द्रकुमार रवा, अमरचंद्र, राकेश अवस्थी, कृष्णकुमार गुप्ता, मानसिंह चौहान, सुभाषचंद्र गुप्ता, ब्रजकिशोर शुक्ला, गयाप्रसाद राठौर, महेन्द्र गुप्ता सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।






Leave a comment