उरई । उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान सफाई व्यवस्था पर उन्होने संतोष जाहिर किया लेकिन ओ पी डी में मरीजों की कम आमद को लेकर उन्होने सवाल पूंछे । अधीक्षक डॉ विनोद राजपूत की नामौजूदगी में डॉ रामकरन मौर्य ने उन्हे जानकारियाँ दी। उन्होने बताया कि शुरू से ही अस्पताल की ओ पी डी 200 मरीजों की ही है । इसलिये कमी का सवाल नहीं है ।

डॉ राम करन ने बताया कि सी एच सी 24 घंटे खोलने का प्रावधान है लेकिन वार्डबॉय न होने से यह संभव नहीं हो पाता । पहले सी एच सी से जो वार्ड बॉय संवद्ध किए गए थे वे यथा स्थान भेज दिये गए हैं । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को आरबीएफ़ टीम नदारत मिली । उन्होने डाक्टरों को बाहर की कोई दवा मरीजों को न लिखने की हिदायत दी । एस डी एम ने अस्पताल का बी पी भी चेक कराया ।






Leave a comment