
उरई । मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह ने कुपोषण को दूर रखने के लिए सभी आंगनवाडी केंद्रों के सुचारु संचालन की हिदायत बाल विकास परियोजना के अधिकारियों को दी है । उन्होने कहा कि यह नौनिहालों से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है जिसमें किसी तरह की कोताही मंजूर नहीं की जा सकती ।
मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन में कार्यक्रम विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे । बाद में उन्होने बाढ़ नियंत्रण की बैठक को भी संबोधित किया । इसमें उन्होने जल निकासी से संबंधित कार्यों के बाबत नगर निकाय अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों से मुख्य रूप से जानकारी ली ।






Leave a comment