उरई । उरई राठ रोड पर मुहम्मदाबाद के पास डंपर के टक्कर मारने से बाइक सवार पिता पुत्री घायल हो गए जिससे नाराज लोगों ने जाम लगा दिया । डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की एक घंटे तक ग्रामीणों को समझाने की मशक्कत के बाद जाम खुल सका ।

हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगवा निवासी गुलाम अहमद बाइक  से पुत्री अंजुम ( 17 वर्ष ) को बैठा कर उरई की तरफ आ रहे थे । रास्ते में मुहम्मदाबाद के पास उन्हे एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे पिता पुत्री बुरी तरह घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े । आक्रोशित गाँव वालों ने हादसे को लेकर सड़क जाम कर दी । वबाल बढ़ने की सूचना मिलने पर डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने सदल बल मौके पर लोगों को समझाया और डंपर चालक के ख़िलाफ़ कड़ी कारवाई का भरोसा दिलाया । उन्होने कहा की घायलों के इलाज में पूरी मदद कराई जायेगी । एक घंटे की उनकी माथापच्ची के बाद जाम खुल सका ।

उधर गुलाम अहमद और अंजुम को पुलिस ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ से हालत गंभीर होने के कारण गुलाम अहमद को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया ।

Leave a comment