
कोंच-उरई । विगत 30 मार्च को कोंच के आराजी लेन इलाके से बहला फुसला कर अगवा की गई नाबालिग किशोरी का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये लगातार कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाये उसे हर बार टहला दिया जाता है।
कस्बे के आराजी लेन निवासी एक व्यक्ति ने बताया है कि गुजरी 30 मार्च 2017 को उसकी सोलह बर्षीय नाबालिग बेटी को पास के ही रहने बाले दो व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गये थे। नाते रिश्तेदारियों में किशोरी की खोज खबर करने के बाद जब वह कहीं नहीं मिली तो उसने 6 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद से वह लगातार कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन हर बार उसे चलता कर दिया जाता है। किशोरी के बाप के मुताबिक घटना के दिन वह काम धंधे के लिये घर से निकला था और उसका पंद्रह बर्षीय बेटा भी एक दुकान पर काम करने चला गया था, इसी बीच पूर्वान्ह तकरीबन 11 बजे उक्त दोनों व्यक्ति उसके घर आये और बेटी को बहला फुसला कर ले गये तब से आज तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसने कल शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को खोजे जाने की मांग पुलिस से की है।






Leave a comment