उरई । महिलाओं ने गाँव के अंदर बस्ती में शराब ठेका को हटवाने के लिए हंगामा किया । खबर पा कर पहुँची पुलिस ने  सूझबूझ  से काम लिया । बल प्रयोग की बजाय महिलाओं को मनाने की मशक्कत करके पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से उन्हे प्रदर्शन ख़त्म करने के लिए राजी कर लिया ।

एट थाना क्षेत्र में पिंडारी में शराब ठेका हटवाने के लिए महिलाओं द्वारा हंगामा किए जाने की खबर के बाद मौके पर दल बल के साथ पहुँचे उप निरीक्षक आरके सिंह के पहले तो महिलाओं के तेवर देख कर हांथ पाँव फूल गए लेकिन इसके बाद उन्होने धैर्य से काम लिया । एक ओर तो उन्होने महिलाओं को किसी विध्वंसकारी अंजाम तक पहुँचने से रोकने की सूझ बूझ दिखाई वहीं लगातार संवाद के जरिये वे उनके जोश पर पानी डालते रहे । एक घंटे बाद डी एम को ठेका हटाने की रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिला कर आखिरकर प्रदर्शन को बिना किसी नुकसान के ख़त्म कराने में उन्होने कामयाबी हासिल कर ली ।

Leave a comment