कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चुराने बाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, बताया गया है कि उसने अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिल कर ग्राम दिरावटी से ट्रैक्टर चुरा कर मध्यप्रदेश में बेचा है। सूत्र बताते हैं कि हिरासत में बैठे व्यक्ति ने तीन अन्य लोगों के भी नामों का खुलासा किया है। उसकी सूचना के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है, इसी के साथ ट्रैक्टर बरामदगी के लिये भी प्रयास तेज कर दिये हैं। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में परदेदारी बरत रही है लेकिन समझा जा रहा है कि जल्दी ही वह गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की स्थिति में होगी।
गुजरी 19 अक्टूवर 2016 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी निवासी भगवत शरण पुत्र दुर्गविजय सिंह का ट्रैक्टर मैसी 241 नंबर यूपी 92 आर 9248 उस वक्त चोरी हो गया था जब ट्रैक्टर घर के पास स्थित बाड़े में खड़ा था। इस मामले ट्रैक्टर स्वामी की तहरीरी सूचना के आधार पर 21 अक्टूवर 2016 को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 में दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। आज पुलिस को इस मामले में अहमï् सुराग हाथ लगे और उसने दबिश देकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले पर परदा डाल रखा है लेकिन पुख्ता सूत्रें से मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में बैठे व्यक्ति ने बताया है कि चुराया गया ट्रैक्टर मध्यप्रदेश में बेचा गया है। वह पूरा गिरोह बना कर चार पहिया वाहन चुराते हैं और दूरस्थ इलाकों में औने पौने दामों में बेच देते हैं। सूत्रों की अगर मानें तो हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने तीन अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताये हैं, गिरोह के अधिकांश सदस्य इसी जिले के बताये गये हैं। पुलिस हिरासत में बैठे व्यक्ति की सूचना को आधार बना कर अन्य चोरों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है, वह दिरावटी से चुराया गया ट्रैक्टर बरामद करने का भी प्रयास कर रही है। उम्मीद की जा सकती है कि जल्दी ही पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करने की स्थिति में होगी।






Leave a comment