कोंच-उरई । एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने रविवार को   तहसील स्थित संग्रह कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें तमाम खामियां मिलने पर उन्होंने तगड़ी झाड़ पिलाई। उन्होंने न केवल अमीनों से स्पष्टीकरण तलब किया है बल्कि तहसीलदार से कमियां दूर कर एक सप्ताह में आख्या देने के लिये भी कहा है।
निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि विविध देय पंजिका तथा बैंक देय पंजिका की प्रविष्टयां आद्यावधिक नहीं पाई गईं। माह अप्रैल की प्रविष्टयां अंकित नहीं थीं। तहसीलदार की कैश बुक भी आद्यावधिक नहीं थी। माह अप्रैल की प्रविष्टयां अंकित नहीं थीं तथा तहसीलदार के हस्ताक्षर माह अक्टूबर से नहीं किए गए थे, माह अप्रैल में मात्र 2 लाख 38 अड़तीस हजार 774 की वसूली जो मानक के सापेक्ष बहुत कम है अत: सभी अमीनों का स्पष्टीकरण तलब। मेमोरेण्डम रजिस्टर की प्रविष्टयों का कोषागार से मिलान नहीं कराया गया है। अमीनों का पेशी रजिस्टर में माह अप्रैल के दाखिले की प्रविष्टयां अंकित नहीं थी। तहसीलदार कोंच एक सप्ताह में सभी कमियों का निराकरण कराकर आख्या दें।

Leave a comment