( बृजेश उदैनिया द्वारा )
उरई । बैंक से रुपये निकाल कर जाने वाले ग्राहकों के साथ टप्पेबाजी की बढ़ती घटनाओं के कारण बैंकर्स भी बेचैन हो रहे हैं क्योंकि समाज में इन घटनाओं को ले कर शक की सुई उनकी ओर घूमती नजर आने लगी है । सतर्क बैंकर्स ने मंगलवार को 2 नाबालिग बच्चों को बैंक के आस –पास संदिग्ध हालत में मंडराते हुए पकड़ लिया ।
कस्बा जालौन में स्टेट बैंक के ग्राहकों के साथ हाल में टप्पेबाजी की तमाम घटनाएँ हुई हैं जिससे बैंक स्टाफ भी बैंक की खराब होती साख के कारण परेशान था और सतर्कता बरत रहा था । मंगलवार को बैंक के आस – पास संदिग्ध स्थिति में मंडरा रहे 2 बच्चों को देख कर बैंक कर्मियों ने उन्हे बैठा लिया और पुलिस को सौंप दिया । । पूंछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे बंगरा झांसी निवासी हैं जिनके नाम पल्टू और फूल सिंह बताये गए हैं । इनके पिता चूड़ी का व्यापार करते हैं। पुलिस विस्तृत पूछताछ में जुटी है ।







Leave a comment