कोंच-उरई । तहसील के सभी बड़ेअधिकारियों ने  ग्राम घुसिया में कतिपय लोगों द्वारा आम रास्ते में दीवार खड़ी करके लोगों की आवाजाही बंद कर देने के कुत्सित प्रयास को विफल कर दिया है, उन्होंने खुद मौके पर खड़े होकर उक्त दीवार गिरवा दी।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कोंच के ग्राम घुसिया में सुरेशकुमार पुत्र प्रेमनारायण ने बीच रास्ते में अनधिकृत रूप से दीवार खड़ी करके लोगों की आवाजाही प्रभावित कर रखी थी। इसकी शिकायत उसके ही परिवारीजन महेश पुत्र हरगोविंद ने अधिकारियों के यहां की थी जिस पर एसडीएम ने अतिक्रमण कारियों को तत्काल दीवार हटाने के मौखिक निर्देश दिये थे लेकिन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी उक्त लोग दीवार हटाने को राजी नहीं थे जिसके चलते गांव में शांति भंग की आशंका बढती जा रही थी। सोमवार को यह मामला एक बार फिर एसडीएम मोईन उल इस्लाम के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने लेखपाल और कोबरा सिपाहियों को मौके पर भ्ज्ञेज कर दीवार हटवाने का प्रयास किया लेकिन जब वे भ्ज्ञी बैरंग लौट आये तो खुद एसडीएम, सीओ नवीनकुमार नायक, तहसीलदार भूपाल सिंह, एसएसआई अजयकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और अपने ही सामने उक्त अनधिकृत दीवार नेस्तनाबूत करा दी।

Leave a comment