
उरई । पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने मंगलवार को विक्रम सिंह को नया यातायात निरीक्षक नियुक्त करने के साथ पाँच उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है ।
पुलिस अधीक्षक ने यातायात निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर कदौरा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह को नया टी एस आइ नियुक्त किया है । उधर अपराध शाखा से संबद्ध सुरेश सिंह को कदौरा थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक बना कर भेजा है । इसी तरह पुलिस लाइन से रामजी सिंह को आटा थाने की इटौरा चौकी और रजनीश बाबू कटियार को रामपुरा थाने की जगम्मनपुर चौकी का इंचार्ज पदस्थ किया गया है ।






Leave a comment