कोंच-उरई । बीती देर रात नदीगांव रोड पर ग्राम चचेंड़ा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंद मारा। घटना में एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। मृतक अपने बेटे विवेक की शादी के निमंत्रण बांटने यहां रिश्तेदारी में आया था। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात कस्बे से तीन किमी दूर नदीगांव रोड पर ग्राम चचेंड़ा के पास एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक को रौंद मारा। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंदकुमार पुत्र काशीराम दोहरे निवासी ग्राम भगा तहसील माधौगढ़ अपने बेटे के शादी जो 6 मई को है, के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए अपनी रिश्तेदारी में आया था।
उसके साथ की पत्नी गायत्री तथा बहनोई ओमप्रकाश एक ही बाइक पर सवार थे, बाइक अरविंद चला रहा था। तभी सामने से आ रही तेज गति बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक बुरी तरह क्ष्तिग्रस्त हो गई और उस पर बैठे तीनों लोग छिटक कर दूर जा गिरे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने तत्काल तीनों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। उसके बहनोई को हल्की चोंटे होने के कारण डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। इलाकाई खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह के मुताबिक मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है।






Leave a comment