कोंच-उरई । बीती रात यहां एक विवाह समारोह में शामिल होने आये उरई के एक व्यक्ति की इंडिगो गाड़ी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। विवाहघर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त चोर के दर्जनों फुटेज हैं लेकिन पुलिस अभी तक उक्त चोर तक नहीं पहुंच सकी है। कार चुराने के पहले उक्त चोर ने कई और गाडिय़ों को भी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका तब उसने इंडिगो पर ही हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक उरई निवासी अरविंद पटेल पुत्र हरचरण बीती रात कोंच के रॉयल गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने अपनी लाल रंग की इंडिगो गाड़ी नंबर यूपी 22 एच 2188 विवाहघर के बाहर पार्क कर दी और अंदर चला गया। जब वह बापिस आया तो उसकी गाड़ी वहां से गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जब तलाशे तो चोर के दर्जनों फुटेज मिले जिनमें वह चोर और भी गाडिय़ों को खोलने का प्रयास करता दिखा।

Leave a comment