जालौन –उरई । इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालने आए ग्राहक की मोटर साइकिल अज्ञात चोर उठा ले गया । मुहल्ला ओझा निवासी प्रेम कुमार गुप्ता इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में रुपए निकालने गए थे । जब वे रुपये निकाल कर बाहर आए तो मोटर साइकिल न देख कर उनका दिल धक रह गया । उन्होने काफी देर तक तलाश की लेकिन मोटर साइकिल का पता नहीं चला । बाद में उन्होने कोतवाली पहुँच कर बाइक चोरी की सूचना दर्ज करा दी ।

Leave a comment