
उरई । मंगलवार को सुबह युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई । विवरण के अनुसार झांसी –कानपुर सेक्शन के आटा स्टेशन पर आज सुबह भदरेखी निवासी आनंद ( 22 वर्ष ) पुत्र संतोष ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली । जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । बताया जाता है कि वह किसी बात से घर वालों से नाराज था जिसके चलते आत्महत्या का कदम उठा बैठा ।






Leave a comment