0 सड़े कटे फल, पानी पूरी तथा आइसक्रीम बेचने बालों को चेताया, नहीं मिलनी चाहिये गंदगी
कोंच-उरई। किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन के दफ्तर में व्यापारियों की मीटिंग लेते हुये अभिहित अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा है कि व्यापारी नियमों के अनुसार बैध रजिस्ट्रेशन कराके ही व्यापार कार्य करें। उन्होंने कहा कि मिलावटी सामान बेचने बालों कतई बख्शा नहीं जायेगा। सड़े कटे फलों, पानी पूरी और आइसक्रीम जैसी खाद्य वस्तुओं पर बिशेष नजरें खाद्य विभाग की रहेंगीं और यह देखा जायेगा प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई है या नहीं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आज कोंच के व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिये। विभाग की अभिहित अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि उनका विभाग सुरक्षित आहार, स्वास्थ्य का आधार की परिकल्पना को सामने रख कर कार्य कर रहा है। विभाग की मंशा बिल्कुल साफ है कि उपभोक्ताओं के साथ दुकानदार चीटिंग कतई न करें, उन्हें सामान का बिल उपलब्ध करायें, ऐसी खाद्य सामग्री कतई न बेचें जो संक्रामक रोगों की वायस हो, खाने और गैर खाने बाली वस्तुओं का भंडारण अलग अलग करें तथा एक्सपाइरी या यूज वेस्ट विफोर वाली वस्तुयें तारीख निकल जाने के बाद बिल्कुल न बेचें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी लगातार अभियान चला कर रंगी रंगाई सब्जियों, मिश्रित गुटखा आदि की बिक्री पर भी नजरें रखेगा। उन्होंने आम जनता को भी जागरूक रह कर ही वस्तुयें क्रय करने की सलाह दी है। संचालन संदीप अग्रवाल ने किया। इस दौरान किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, मंत्री कल्लू कनकने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन, दिनेशचंद्र, कमलेश गिरवासिया, रवीन्द्र कुमार, प्रदीप मेडिकल, राममोहन राठौर, रामशरण अग्रवाल, ब्रजकिशोर डेंगरे, वीरेन्द्र कठिल, जगदीश खिल्लीबाले, अशोक बादशाह, सुरेश खिल्ली वाले, अटल दतियाबाले, बलराम डेंगरे, रवीन्द्र कनकने, लकी बीड़ी वाले आदि मौजूद रहे।






Leave a comment