
उरई । जिले में वाहन चोरों द्वारा लगातार जारी वारदातों कर खाकी को कड़ी चुनौती दिये जाने के बीच बुद्धवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने राहिया मोड पर मुठभेड़ के बाद तीन अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को दबोच लिया हालांकि इस बीच इनके 2 साथी पुलिस की व्यूह रचना को तोड़ कर भाग निकले । इनके कब्जे से चोरी की 16 मोटर साइकिलों का जखीरा बरामद किया गया है । पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने उक्त गुड वर्क में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है ।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए नितिन तिवारी उर्फ अपूर्व तिवारी और शिव शंकर निवासी गण पिपराया थाना आटा व नीरज कुमार निवासी गड़ेरना से तीन तमंचे और कई कारतूस भी बरामद हुए हैं । तीनों के ख़िलाफ़ पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं । आरोपियों ने अपने भागे साथियों के नाम भूपेन्द्र पटेल गड़ेरना और प्रदीप पिपराया बताये हैं । दोनों फरार आरोपियों के ख़िलाफ़ भी पुलिस पर जान लाने की नीयत से गोली चलाने का मुक़दमा कायम कर लिया गया है । पत्रकार वार्ता में मौजूद नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ़्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दविशे दी जा रहीं हैं ।





Leave a comment