उरई। पाकिस्तानी फौज द्वारा भारत के बहादुर जवानों को अगवा कर उनकी हत्या के बाद शवों को क्षत-विक्षत किये जाने के मामले में देश के लोगों का गुस्सा आसमान पर है।
बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश दुबे और विभाग संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों बजरंगी युवाओं ने शहीद भगत सिंह चैराहे पर एकत्रित होकर पाकिस्तान की हुकूमत और फौज के खिलाफ नारे गुंजाये और कहा कि पाकिस्तान को भारतीय शहीदों के खून का हिसाब जरूर देना पड़ेगा। भारतीय नौजवानों का गुस्सा अगर सीमा पार कर गया तो दुनियां के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जायेगा।
इस दौरान पाकिस्तान के झंडे और फौज का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन में आशुतोष तिवारी, गोल्टू ठाकुर, राहुल सेंगर, यश सेंगर, अरुण चैहान, शिवम कौशिक आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a comment