
उरई । मवेशी चराने जा रहे वृद्ध की भैंस का सींग पेट में घुस जाने से मौत हो गई । माधौगढ़ क्षेत्र के धुर बीहड़ी गाँव गीधन की खोड़ में बुद्धवार को सुबह मवेशी चराने जंगल में जा रहे सोनपाल ( 65 वर्ष ) ने इधर उधर भागती भैंस को डंडे से सम्हालने की कोशिश की जिससे भैंस भड़क कर खूंखार हो गई और उसने अपने सींग से उन पर हमला कर दिया । इस दौरान भैंस के सींग सोनपाल के पेट में घुस गए जिससे उनका पेट फट गया । बाद में घर वाले उन्हे लहूलुहान हालत में माधौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डाक्टर ने देखने के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया ।





Leave a comment