0 स्पष्टीकरण के बाद ही कार्यवाही अमल में लायी जाये
0 एसएमसी प्रशिक्षण की अनियमितता की जांच करायी जाये
कोंच-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक नदीगांव ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ बुधवार को अपना गुस्सा प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा है कि अधिकारी शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं और बिना उनसे सफाई मांगे कार्यवाही कर देते हैं जिससे शिक्षकों में गुस्सा है। संघ ने अपनी मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर अपना मंतव्य साफ कर दिया है कि पहले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाये उसके बाद ही कोई कार्यवाही हो।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड नदीगांव की आवश्यक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में बीआरसी कनासी पर आयोजित हुयी। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री प्रेमचन्द्र निरंजन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी ने कहा कि निरीक्षण के नाम पर टीचरों का होने बाला शोषण बर्दाश्त नहीं होगा और न ही अधिकारियों का दोहरा चरित्र ही बर्दाश्त होगा। अध्यापक के जीवन में कभी भी आकस्मिक घटना घटित हो सकती है अतरू पहले उससे स्पष्टीकरण लिया जाये और यदि अधिकारी उससे संतुष्ट नहीं हैं तभी कार्यवाही की जाये। बाद में शिक्षकों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को देते हुये कहा है कि एसएमसी प्रशिक्षण की अनियमितता की जांच करायी जाये, विभागीय प्रक्रिया के तहत ली जाने वाली लोकेशन बीआरसी स्तर से ली जानी चाहिये और लोकेशन लेने बाले की उपस्थिति बीआरसी पर सुनिश्चित की जाये। उन्होंने बिल लिपिक को निदेर्शित करने की बात कही, कहा कि समस्त अवशेष देयकों का निर्माण करें साथ ही सेवा पुस्तिकाओं में शेष अवशेष आदेशों की प्रविष्टि सुनिश्चित करेें। शिक्षकों की यह भी मांग है कि प्रत्येक माह संगठन से वार्ता की तिथि भी मुकर्रर की जाये ताकि विभाग और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित रह सके। इस दौरान हरीशंकर, मानवेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र यादव, दीपक पटेल, अखिलेश व्यास, अजयसिंह, आसिफ हुसैन, मोहम्मद साकिब, कर्णवीरसिंह, गजेन्द्र पटेल, अनुराग निरंजन, राजेश कुमार निरंजन, जगमोहन राजपूत, महेशचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment