उरई । पार्टी में अनुशासनहीन कतई बर्दास्त नहीं होगी। ऐसा कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती का। जिनके आदेश पर जनपद जालौन के तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता कर बैठक के दौरान हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार विधानसभा  चुनाव से पहले से निष्कासित चल रहे पाल समाज के मिशनरी कार्यकर्ता छुन्ना पाल की कल पार्टी में पुनः वापसी हो सकती है।
हुआ यूंकि गत दिवस जनपद जालौन के उरई में बसपा की समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें बसपा कार्यकर्ताओं ने नेता नौशाद अली का विरोध कर प्रर्दशन करते हुये हंगामा किया था। इस हंगामें को संज्ञान में लेते हुये सुप्रीमो मायावती ने कार्यकर्ता रामऔतार बौद्ध, रामचन्द्र त्यागी व सौरभ चौधरी को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित करने का आदेश दिया। जिस पर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए कहा कि पार्टी में इस प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नहीं होगी।
वहीं दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार काफी समय से निष्कासित चल रहे वरिष्ठ नेता छुन्ना पाल की पार्टी में वापसी हो गई है। जिसकी कल यानि 4 मई को अधिकारिक घोषणा हो सकती है

Leave a comment