कोंच-उरई। यहां जयप्रकाश नगर स्थित मुतिया माता मंदिर के पास बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा नगर में निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में नगर के तमाम नागरिकगण भी शामिल रहे। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा हुई।
धर्मनिष्ठ देवेन्द्र यादव व पूर्व एडीओ रामसिंह यादव के संयोजकत्व में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा से पूर्व बुधवार को गढी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ सेगाजे बाजे के साथ कलश यात्रा का प्रारंभ हुआ। नगर भ्रमण करती हुई कलश यात्रा गंतव्य स्थल मुतिया माता मंदिर पहुंची जहां यात्रा के अवसान के बाद भागवत कथा शुभारंभ हुई। पहले दिन की कथा में कथा प्रवक्ता शिवशंकरानंद सरस्वती महाराज ने भागवत महापुराण के महात्म्य की चर्चा की। यात्रा में परीक्षित रामसिंह यादव, उनकी पत्नी कुंजनदेवी, प्रदीप यादव, श्यामशरण यादव, जीतू यादव, राजेश्वरी यादव, राजू खैरी, केशवदास, कमलेशचंद्र गोस्वामी, ब्रजेश यादव, बादामसिंह यादव, गौरव पाटकार, बंटे रावत, मनोज, देवेन्द्रसिंह यादव, प्रतापसिंह, रामू चैरसिया, रणधीर यादव, माधव यादव आदि शामिल रहे।





Leave a comment