उरई। छह महीने से ब्लैकमेल कर युवक किशोरी को अपनी हवश का शिकार बना रहा था। जब उसके घरवालों को पता चला तो उन्होंने युवक के घर शिकायत की लेकिन उसके मां-बाप ने लड़के को रोकने की बजाय किशोरी के पिता पर ही चडढी गांठ दी। उन्होंने कहा कि तेरी लड़की की वीडियो क्लिप सरेआम कर दूंगा तो कहीं मुंह दिखाने लायक नही बचेगी वरना 50 हजार रुपये उन्हें दें तांकि वे वीडियो क्लिप खत्म कराकर अपने लड़के को तेरी लड़की का पीछा छोड़ने के लिए कह सकें। इंतहा तो तब हुई जब किशोरी के पिता की आनाकानी पर आरोपी युवक अपनी पत्नी, माता-पिता और भाई को साथ लेकर उसके घर में घुस गये और मारपीट करते हुए किशोरी को मादरजात नंगा करके बेइज्जत किया।
यह अविश्वसनीय आरोप उरई कोतवाली क्षेत्र के विनौरा निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात में लगाया। उसने कहा कि आरोपी युवक धर्मेंद्र उसके पड़ोस में ही रहता है। किशोरी के पिता के पूरे प्रदेश में तूफान खड़ा करने की कुब्बत रखने वाले इस ब्यान से एसपी सकते में तो आ गये लेकिन ब्यान में इतने झोल थे कि उन्हें हकीकत का भी भान रहा। इसलिए कूल-कूल रहते हुए उन्होंने कथित पीड़ित की तसल्ली के लिए उसके प्रार्थना पत्र की पूरी संजीदगी से जांच का आदेश सीओ सिटी के लिए कर दिया है।

Leave a comment