
उरई । कुठौन्द थाना क्षेत्र के जमलापुर खेरे में बीते मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात हुई लाखों की सनसनीखेज चोरी की गहन पड़ताल के लिए जालौन सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा फील्ड यूनिट और सर्विलान्स टीम ले कर मौके पर पहुँचे । इस दौरान टीम ने एक एक जगह को बारीकी से देखा और प्रिंट लिए ।
लिए गये आवश्यक नमूने कई जगह के
घर के पास बगिया में जिस जगह बक्सों को तोड़ा गया था उस जगह को और घर के पीछे की वह दीवाल भी देखी जिसके सहारे चोर मकान की छत पर चढ़े थे साथ ही जाल भी देखा जिसे खोलकर चोर नीचे नीचे उतरे थे । इन सभी जगहों पर हाथों और पैरों की छाप के नमूने कलेक्ट किए ।
सभी लोगो से पूंछताछ की
सी ओ संजय शर्मा ने रिटायर्ड शिक्षक राजन शुक्ला और उनके घर के अन्य सदस्यों से नए सिरे से काफी देर तक पुंछताछ की ताकि कोई ऐसा क्लू मिल सके जो जाँच की दिशा तय करने में मददगार हो लेकिन अभी कोई काम की जानकारी उन्हे मिल नहीं पायी है फिर भी संजय शर्मा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर देगी ।






Leave a comment