उरई । जालौन कस्बे में फर्नीचर की दुकान में आग लगने  से लाखों रुपये का सामान जल गया ।

जालौन में कोतवाली रोड पर डॉ पाल के क्लीनिक के बगल में पप्पू पंडित निवासी छानी की दुकान है  जिसमें गुरुवार को दिन में आग भड़क उठी । गर्मी का मौसम और लकड़ी का सामान दोनों ही आग के लिए बहुत ज्यादा मुफीद हैं जिसकी वजहॅ से पलक झपकते -झपकते  आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । ऊँची –ऊँची लपटें उठने लगी जिससे पूरे मार्केट में अफ़रातफ़री मच गई । मोहला वालों और दमकल के भारी प्रयासों से जब तक आग नियंत्रित हुई तब तक एक मोटर साइकिल और लाखों का  फर्नीचर आग की भेंट चढ़ चुका था ।

 

Leave a comment