
उरई । बुंदेलखंड में शिक्षा की दयनीय हालत से जिले की तस्वीर भी जुदा नहीं है ।इसी का नतीजा है कि अभी तक जनपद के लोग कंपटीशन की तैयारी के लिए अपने बच्चों को बाहर भेजने को मजबूर रहते थे लेकिन अब यह तस्वीर सुपर विजन IIT and मेडिकल विज़ार्ड जैसे संस्थानों की बदौलत बदलने लगी है ।
जनपद मुख्यालय उरई में दो वर्ष से स्थापित इस इंस्टीट्यूट ने जनपद वासियों को बताया दिया है कि अब उनको कम्पटीशन की तैयारी करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों क्षितिज गुप्ता ,हिमांशु श्रीवास्तव , पुष्पेन्द्र , तस्लीम और श्वेतांग ने इस बार iit जे ई ई मेन्स में कायाबी के झंडे गाड कर शैक्षणिक जगत में तहलका मचा दिया है ।
सुपर विजन के मैनेजर शैलेन्द्र बादल ने बताया कि जिन पांच बच्चों ने IIT JE मेन्स में क्वालीफाई किया है उनका तीन जनपदों में हुई प्रवेश परीक्षा टाप फाइव में सिलेक्शन किया गया थ। जिसमें इन बच्चों से कोई शुल्क भी नहीं लिया गया था। उन्होने कहा कि यह हमारे स्टाफ व जनपद के लिए गर्व की बात है जो इतने कम समय में देश की महत्वपूर्ण परीक्षा को हमारे छात्रों ने पास किया है। वहीं श्वेतांग की मां डा0 कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि जिस कम्पटीशन की तैयारी के लिए लोग अपने बच्चों को दिल्ली, कोटा ,इलाहाबाद आदि जगह भेजते है और लाखों रूपये खर्च करते है मुझे खुशी हो रही है कि उसके लिए हमने अपने शहर जिस संस्थान पर भरोसा किया वह अपने नाम के अनुसार अपने काम में भी खरा उतरा। वहीं संस्थान के मैनेजर ने सिलेक्ट हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनायें दी।





Leave a comment