
उरई । साथ जियेंगे साथ मरेंगे की तर्ज पर रिनिया रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के आगे छलांग लगा बैठे जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है ।

गुरुवार को सुबह रिनिया रेलवे क्रासिंग पर रेल पटरी पर लोगों ने लहू-लुहान हालत में पड़े युवक युवती को देखा जिससे सनसनी फ़ैल गई । खबर मिलने पर जब पुलिस पहुँची युवती मृत पायी गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हालत में तड़फड़ा रहा था । दोनों को फौरन जिला अस्पताल लाया गया ।

इस बीच युवक के बयान से पता चला कि वह उमरारखेरा मोहल्ले का रहने वाला छोटू बाल्मीकि है जिसका मोहल्ले की ही रहने वाली सजातीय युवती राखी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के ही घर वाले उनके रिश्ते के ख़िलाफ़ थे । जब घर वाले किसी भी तरह नहीं माने तो आज वे साथ –साथ जी नहीं सकते तो मर तो सकते हैं ,के अंदाज में ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का निश्चय कर बैठे ।





Leave a comment