उरई । उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में एम्स की स्थापना का प्रस्ताव विचाराधीन है । शनिवार  को यूपी के महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण बीएन तिवारी ने स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया । इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश में 5 एम्स खोलने का जो खाका बनाया गया है उसमें तीन की जगह  चिन्हित कर ली गई । उन्होने कहा कि बुंदेलखंड में  भी एम्स खोलने की संभावनाएँ टटोली जा रही हैं ।

उरई में मेडिकल कालेज के संचालन के तीन वर्ष हो गये हैं लेकिन अभी तक यहाँ की व्यवस्थाएँ आधी अधूरी हैं । मेडिकल काउंसिल की टीम को इसके कारण हर साल कालेज प्रशासन और सरकार को आगाह करना पड़ता है । हालांकि डी जी को आज के निरीक्षण में यहाँ अच्छा ही अच्छा दिखा । उन्होने कहा कि इस कालेज में शिक्षा का स्तर भी उत्कृष्ट है । उन्होने स्टूडेंट से बातचीत करके इसको परखा । वे उनके उत्तरों से  काफी संतुष्ट हुए ।

उन्होने कहा कि कालेज को आधुनिकतम व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया जायेगा । कालेज के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी । यहाँ जल्द ही सिटीस्कैन की मशीन उपलब्ध करा दी जायेगी ।

 

Leave a comment