उरई । निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट जिस दिन बलात्कारियों को फाँसी की सजा पर मुहर लगा रहा था उसी दिन यूपी के जालौन जिले में एक महिला के साथ 8 हैवानों द्वारा मिलकर रेप करने की वारदात सारे देश में गूँज रही थी । इस वारदात से प्रदेश का शीर्ष पुलिस प्रशासन तक हिल कर रह गया है । झांसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान वारदात  के खुलासे के लिए खुद जिले में कैंप कर रहे हैं । इस बीच कई संदिग्धों को हिरासत में ले कर उनसे पूंछताछ की जा रही  है ।

डी आइ जी ने शनिवार को सुबह नए  सिरे से घटना स्थल का निरीक्षण किया । कानपुर ज़ोन के आइ जी जकी अहमद की भी इस छानबीन पर पूरी निगाह जमी हुई है । उन्होने औरैया पुलिस को भी इस छानबीन में जुटा रखा है । गौरतलब है कि पीड़िता अपने पति के साथ औरैया के जालौन स्टैंड से  ही उस लोडर में सवार हुई थी जिसमें लूट और रेप करने वाले बदमाश उसके साथ सवार हुए थे । औरैया पुलिस से उस लोडर का पता लगवाने की कोशिश की जा रही है \

Leave a comment