उरई । जालौन नगर में मारुति वैन में गैस रिफिलिंग के दौरान विस्फोट के साथ गाड़ी में आग लग जाने से हड़कंप मच गया । मौके की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि समय रहते आग को काबू में कर लिया गया ।

जालौन नगर के मोहला रावतान में शनिवार को सुबह छिरिया निवासी ऋषि गुप्ता शिवम टाकीज़ के सामने अपनी मारुति वैन में गैस रिफिलिंग करा रहे थे । गैस रिफिलिंग का अवैध सेंटर होने के कारण यहाँ व्यवस्थाएं सुरक्षित और निरापद नही थी जिससे इस दौरान अचानक आग भड़क उठी । दुकानदार और ऋषि गुप्ता खौफनाक नजारा देख कर भाग खड़े हुए । धूँ- धूँ करती वैन के जलने के बीच दुकान में रखे 2 गैस सिलेंडर और टैंक जब फटा तो तेज धमाके कारण पूरा इलाक़ा दहल गया \ भीषण हादसा होने के वाबाजूद इसमें किसी का हताहत न होना बहुत बड़ी खुशकिस्मती मानी जा रही है ।

Leave a comment