उरई । कुठौंद थाने के शंकरपुर गाँव में शनिवार को दोपहर में  भीषण आग फैल गई जिसकी चपेट में आधा दर्जन घर आ गए । आग बुझते –बुझते इन घरों में सब कुछ स्वाहा  हो गया । लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान अग्निकांड में होने का अंदाजा प्रारभिक तौर पर लगाया जा रहा है । उधर घटना के बाद पीड़ितों को सांत्वना देने के लिए आए कालपी के विधायक नरेंद्र पाल सिंह के चले जाने  के बाद लोगों ने मुआवजे की माँग को  ले कर औरैया रोड जाम कर दिया । स्थिति सम्हालने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया है ।

 

 

प्रभावितों में हवलदार के घर 10 मई को उनकी बेटी  नीलम की शादी होने के कारण जेवर व अन्य कीमती सामान इकट्ठा था जिसमें एक तिनका भी नहीं बच पाया । उनका  लगभग 5 लाख रुपये का सामान जल गया । इससे शादी खटाई में पड़ गई है । नीलम इस गम में बार बार बेहोश हुई जा रही थी । यह देख कर गाँव के अन्य लोग भी द्रवित हुए बिना नहीं रहे । अन्य प्रभावित लोगों में  राम जीवन , अमर सिंह , ललित , कृष्णस्वरूप और राज बहादुर शामिल हैं ।

Leave a comment