उरई । युवक ने  ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली । शनिवार  को सुबह अजनारी रेलवे क्रासिंग पर एक युवक ने सामने से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे उसके चिथड़े –चिथड़े उड़ गये । मृत युवक की पहचान हो गई है । मृतक शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर तुफ़ैलपुरवा का  निवासी निरंजन कुमार ( 22 वर्ष ) पुत्र टीकाराम बताया गया है । खबर  मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर आ गये थे लेकिन वे भी नहीं बता पा रहे थे कि उसने खुदकुशी जैसा खतरनाक कदम क्यों उठा लिया ।

Leave a comment