उरई । शौच के लिए घर से निकाला युवक संदिग्ध हालत में लापता हो जाने से उसके परिजन हलकान हैं । इस बीच काफी तलाश करने के वाबजूद युवक का पता न चलाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे कर मदद की गुहार लगाई है ।
कुठौंद थाना क्षेत्र के खरका गाँव में आज सुबह अजय कुमार ( 22 वर्ष ) पुत्र शिव कुमार खाना बना रही बहिन से शौच के लिए जाने की बात कह कर घर से निकल गया था लेकिन दोपहर तक जब वह वापस नहीं आया तो घर वाले परेशान हो गये । उन्होने पहले अपने स्तर से उसे गाँव में चारों तरफ तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चलने पर आखिर में तरह –तरह की आशंकाओं से घिरे परिजनों ने पुलिस की शरण ली ।







Leave a comment