
उरई । शुक्रवार की रात नया पटेल नगर में तेल मिल के पास रहने वाले पवन कुमार मिश्रा के घर बदमाशो ने हमला बोल दिया । खटपट की आवाज़ से पवन की आँख खुल गयी और वे बदमाशो से भिड़ गए। चुटहिल पवन ने बताया कि हाँथ पाँव मारने से थोड़ी चोट तो लगी है लेकिन उनसे अपना माल छुड़ाने में सफलता मिल गयी। उन्होंने बताया कि जिस समय ये घटना हो रही थी उस समय रामकुंड की सड़क पर पुलिस सायरन गूँज रहा था लेकिन बदमाशों को इससे कोई खौफ नहीं हुआ । इससे पुलिस की 100 नम्बर व्यवस्था की सार्थकता पर सवालिया निशान लगता है।
पवन ने बताया कि बदमाश मुझे जान से मारने की धमकी देकर गये है। इसलिये हो सकता है कि उनके ऊपर फिर हमला हो। उन्होने कहा कि वे पुलिस अधीक्षक से मिल कर सुरक्षा के लिए गुहार लगायेंगे ।







Leave a comment