उरई । नदी किनारे बारी में ककड़ी , खीरा तोड़ने  के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई । इसमें गर्भवती बहू सहित 2 लोग घायल हो गए ।  मामले को ले कर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ पुलिस में  तहरीर  दे दी है ।

जालौन जिले के थाना कुठौंद के गाँव खेड़ा मुस्तकिल में पातीराम और राजेश के परिवारों में झगड़ा हो गया । झगड़ा इतना बढ़ा कि एक गर्भवती महिला के साथ भी बेरहमी का वर्ताब कर दिया गया । हुआ यह कि राजेश की यमुना किनारे बारी में पातीराम के लड़कों उदय सिंह और वीर सिंह को खीरा ,ककड़ी तोड़ते देख राजेश का लड़का जय सिंह भड़क गया । राजेश का आरोप है कि इस पर उदय सिंह और  वीर सिंह ने जय सिंह को मारना शुरू कर दिया । बचाव के लिए वह घर की ओर भागा तो दोनों उसे खदेड़ते  हुए चले आए । उनके दरवाजे पर जब दोनों ने जय सिंह को फिर पकड़ कर मारने की कोशिश की तो उनकी पत्नी गुड्डी और बहू रागिनी ने उन्हे रोका इस पर वे लोग उन दोनों पर भी हमलावर हो गए । इस दौरान पातीराम ,उसका एक और बेटा विनीत और नाती नीरज भी वहाँ आ गये। इन सारे लोगों ने उसकी गर्भवती बहू रागिनी और पत्नी गुड्डी को मारते मारते बेदम कर दिया ।

दूसरी ओर पातीराम ने जो तहरीर दी है उसके मुताबिक उसके लड़के विनीत का आज तिलक चढ़ने आ रहा था जिसके लिए कई रिश्तेदार घर आ चुके थे । इसी दौरान विनीत सुबह 7 बजे नदी किनारे शौच के लिए निकल गया । वह जहाँ बैठा वहीं  करीब पातीराम की बारी है लेकिन वह बारी में नहीं था फिर भी पातीराम के लड़के जय सिंह ने उसकी  बारी से ककड़ी , खीरा तोड़ने की तोहमत लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी । कुठौंद पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया है । मामले की जाँच की जा रही है ।

Leave a comment