उरई। भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पहले मारे सो मीर की तर्ज पर अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी हैं। जबकि दूसरे दल अभी अपने आंतरिक झगड़े निपटाने में ही लगे हैं। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने जिला कार्य समिति के साथ जालौन नगर के बाहर स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज में बैठक की। इस बैठक में सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक गौरी शंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, रामेंन्द्र सिंह सेंगर वनाजी, दिलीप दुबे, रामराजा निरंजन आदि मौजूद थे।







Leave a comment