उरई। शहर के नजदीक मौखरी ढाबा के पास स्थित शताब्दी महाविद्यालय के एक छात्र की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य के अनुसार छात्र की अकाल मौत की हर पहलू से जांच की जा रही है।
चर्चित संस्थान मेें शुमार शताब्दी महाविद्यालय का नाम आज एक और हादसे से जुड़ गया जब इसमें बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रहे छात्र चरण सिंह (20वर्ष) पुत्र जगत सिंह निवासी जखा जिला महोबा की काॅलेज की हाॅस्टल की छत से गिरकर मौत हो गई। चरण सिंह को किसी ने छत से फेक दिया या वह असावधानी में नीचे जा गिरा यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। बताया गया है कि चरण सिंह काॅलेज के हाॅस्टल में ही रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a comment