उरई। माधौगढ़ नगर पंचायत की कारगुजारी का एक और नमूना सामने आया है। सरकारी अस्पताल के बगल में माधौगढ़, रामपुरा रोड पर धर्मशाला निर्माण के लिए माधौगढ़ नगर पंचायत ने रोड के 55 मीटर के दायरे में बाउंड्रीबाल का निर्माण शुरू करा दिया था। जिससे नागरिक भड़क गये। फूल सिंह कुशवाहा, श्रीदेवी, अमित कुमार, अजय पचैरी, मंजू गुप्ता, अशोक सिंह आदि ने जब तहसील दिवस पर इसकी शिकायत की तो घबरा कर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कार्य को रोक दिया गया है लेकिन इस कार्य में लगभग एक लाख रुपये का व्यय हो चुका है। गलत कार्यों की वजह से नगर पंचायत को जो नुकसान झेलने पड़ रहे हैं यह उसका एक नमूना है। लोगों की मांग है कि इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ से रिकवरी कराई जानी चाहिए।

Leave a comment